ए॰आई का ज्ञान मसाला - कितना उजला कितना काला...The Story of Surface web,Deep web and Dark Web connection with AI
सरफेस- डीप और डार्क वेब के आधार पर ए॰आई का ज्ञान मसाला - कितना उजला कितना काला... The Story of Surface web,Deep web and Dark Web connection with AI क्या है एआई का ज्ञान मसाला / what is the strength of AI ए॰आई का ज्ञान मसाला - कितना उजला कितना काला । आज का टापिक रोचक होने वाला है । ए॰आई के कारण आजकल सभी इंडस्ट्री में अचानक प्रोम्ट इंजीनियर की ग्लोबल वेकेन्सी में तेजी के साथ इजाफा हुआ है । इंडस्ट्रीज अपने कोर स्टाफ में उन लोगों को भर्ती करने की योजना पर काम कर रहीं हैं जो ए॰ आई के उपयोग से उनके प्रोडक्ट और सेवाओं को तुरत फुरत उच्चकोटी का बना सकें । लेकिन यह कितना तर्क पूर्ण और फायदे की बात होगी इस पर अभी चिंतन की अवश्यकता है । ए॰आई के संबंध में एक पुरानी कहावत को संदर्भ में रखता हूँ । जिसके अनुसार ऐसा कहा गया है कि मूर्ख दोस्त हमेशा बुद्धिमान दुश्मन से ज्यादा खतरनाक होते हैं । मूर्खता जोखिम को आमंत्रित करती है । ए॰आई को हम बुद्धिमान दोस्त समझ रहें हैं लेकिन यदि वह विपरीत आचरण करे तो यह बेहद जोखिम पूर्ण होगा । निश्चित रूप से कहावत चरितार्थ हो जाएगी । सभी जानते ह...