आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस : पुस्तक लेखन में ए॰आई॰ टूल्स की चमत्कारी क्षमतायेँ /AI tools in book writing-1
आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस : पुस्तक लेखन में ए॰आई॰ टूल्स की चमत्कारी क्षमतायेँ / AI tools in book writing-1 आवश्यक चर्चाओं का पुनर्वलोकन - आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस को जिस तरह से ग्लोबल इंडस्ट्रीज बढ़ावा दे रही हैं उसी की अनुपात में नौकरी की अपार संभावना को खोज रहे लोग भी इसके प्रति तेजी से आकर्षित हो रहे हैं । आपको जानकारी के लिए बताना चाहता हूँ कि पूरे विश्व में जितना बड़ा व्यापार हथियारों को लेकर है उससे कहीं ज्यादा बड़ी इंडस्ट्रीज शिक्षा और रिसर्च से जुड़ी हुई है । शैक्षिक सत्रों में पुस्तकों का सबसे बड़ा योगदान होता है , जिसमें वैश्विक स्तर पर सैकड़ो भाषाओं में कोर्स मेटेरियल के अतिरिक्त मौलिक , अनूदित या शोध आदि से संबन्धित पुस्तकों की खरीद और बिक्री में मिलियन्स आफ डॉलर का आवागमन होता है । यह एक बड़ा कारण है कि सोने का अंडा देने वाली , व्हाइट कालर इस इंडस्ट्रीज का भी आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस की तरफ रुझान का बढ़ना तेज और जायज दिख रहा है । मैंने अपने आलेख “मौलिक पुस्तकों की महत्ता” में यह समझने का प्रयास किया था कि एक तरफ विशेषज्ञ आदि के लिए ए॰आई टूल्स समय और श्रम की बचत करने में सहायक ह...