आर्टिफिशल इंटेलिजेंस पुस्तकें लिखना हुआ आसान – क्या बढ़ेगी मौलिक पुस्तकों की महत्ता / Al -Writing books has become easier – will the importance of original books increase?
आर्टिफिशल इंटेलिजेंस
पुस्तकें लिखना हुआ आसान – क्या बढ़ेगी मौलिक पुस्तकों
की महत्ता
Artificial intelligence-Writing books has become
easier – will the importance of original books increase?
आर्टिफिशल इंटेलिजेंस यानि
कृतिम बुद्धिमत्ता से जहां तुरत फुरत लेखन की नयी नयी तरकीबें सामने आ रही है, वहीं लेखन से जुड़े व्यक्तियों को तमाम प्रकार की चिंताएँ भी घेर रही हैं
। अवगत हो की ए॰आई किसी भी विषय पर पूरी दुनिया में जो भी तथ्यात्मक डाटा मौजूद है, उसे आन डिमांड तत्काल आपके सामने प्रस्तुत कर देता है । इस डाटा से मतलब
का डाटा जानकार व्यक्ति लेकर अपने लेख या कंटेन्ट को तैयार करते हैं ।
While
new methods of writing are emerging rapidly through Artificial Intelligence, at
the same time people associated with writing are also being surrounded by all
kinds of worries. Be aware that AI immediately presents to you on demand
whatever factual data is available in the whole world on any topic.
Knowledgeable people take meaningful data from this data and prepare their
articles or content.
इसी
विधि द्वारा आर्टिफिशल इंटेलिजेंस से पुस्तकें तेज गति में बन रही हैं । गौर तलब
है कि इस तरीके के कारण अब अध्यन या अनुभव से या संबन्धित विषयों की पुस्तकों को
लाइब्रेरी में पढ़कर, नोट्स बना कर “पुस्तक लेखन” का काम
प्रश्न चिन्ह के घेरे में आ गया है । क्यों की ए॰आई पुस्तक लेखन कार्य मात्र कुछ
ही दिनों में पूरा कर उसे प्रकाशित करने का दावा करती है ।
Through
this method, books are being made at a faster pace through Artificial
Intelligence. It is worth noting that due to this method, now the work of “book
writing” through study or experience or by reading books on related subjects in
the library and making notes has come under question mark. Because AI claims to
complete the book writing work and publish it in just a few days.
“मात्र 24 घंटे में पाण्डुलिपि का तैयार कर
पुस्तक को पब्लिश करके बेस्ट सेलर का खिताब हासिल करना” ऐसा दावा कर रहे आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के विज्ञापन आज हर जगह
तकनीकी क्षेत्र में दिख रहे हैं । ए॰आई मदद से बनी पुस्तकों के प्रति लेखन –
प्रकाशन से जुड़ी संस्थाओं की चिंताएँ – चुनौती आज का
मुख्य विषय है । अब बात आती है की ए॰आई मदद से बनी पुस्तकों के तथ्यों का सत्यापन
कैसे हो इनको अधिकृत कैसे माने या फिर इनकी मौलिकता की पहचान कैसे हो ।
Advertisements
for Artificial Intelligence claiming “To prepare a manuscript and publish a
book in just 24 hours and achieve the title of best seller” are seen everywhere
in the technology sector today. The main topic of today is the concerns and
challenges of the institutions related to writing and publishing of books made
with the help of AI. Now it comes to the question of how to verify the facts of
books made with the help of AI, how to consider them as authoritative or how to
identify their originality.
यह
विषय पूरे संसार में चिंता का विषय है । विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ कहने लगे हैं
की लेखन का यह डिस्को कुछ ही दिनों में अपनी चमक खो देगा । वहीं ए॰आई के समर्थक
मानते हैं कि ए॰आई टूल्स की मदद से यह पुस्तक लेखन सहज और तेज गति से होगा । ये
तकनीकी लोग अपनी दलील में इसका तुलनात्मक अध्यन मेडिकल टेस्ट या पैथोलाजी परीक्षण परिणाम
से करते हुए कहते हैं कि जैसे बीमार का इलाज करना सहज और सटीक है, उसी तरह पुस्तक लेखन विषय अनुरूप सटीक और तथ्यपूरक बनेगी ।
This
topic is a matter of concern all over the world. Experts on various subjects
have started saying that this disco of writing will lose its shine in a few
days. At the same time, supporters of AI believe that with the help of AI
tools, this book writing will be done easily and at a fast pace. In their
argument, these technical people compare it with medical test or pathology test
results and say that just as treating a sick person is easy and accurate, in
the same way writing a book will be accurate and factual as per the subject.
मेरा
अध्यन इन दोनों के बीच की बात सोच रहा है । मेरा मानना है कि ये पुस्तकें ए॰आई के
द्वारा जिस तेजी से विकसित हुई हैं , कहीं ऐसा न हो कि
उसी तेजी के साथ इन पुस्तकों को प्रकाशित होने के बाद विशेषज्ञ - जानकार इसे
तत्काल खारिज कर कूड़े में डाल दें । तब यह श्रम और लागत के बड़े नुकसान के संदेह को
पैदा करता है ।
My study
is thinking about something between these two. I believe that with the speed
with which these books have been developed by AI, it may not be possible that
after these books are published, experts will immediately reject them and throw
them in the garbage. Then it raises suspicion of huge loss of labor and cost.
तब
प्रश्न उठना लाजिमी है कि ए॰आई टूल्स की उपलब्धता के बावजूद भी , क्या बढ़ेगी वर्षों के अध्यन से बनी मौलिक पुस्तकों की महत्ता? क्या फिर से आ सकता है पुस्तकों और पुस्तकालयों का पुराना युग ? आज के इस
लेख में मै उक्त पर अपनी क्रम वार विवेचना रखता हूँ ।
Then the
question that naturally arises is that despite the availability of AI tools,
will the importance of original books made over years of study increase? Can
the old era of books and libraries come again? In today's article, I present my
order wise discussion on the above.
अभी
तक कम्प्यूटर की मदद से पुस्तक लेखन में हमें टंकण की सुविधा ,विभिन्न फॉन्ट की डिजाइन – साइज रंग तथा पैराग्राफ आदि की मनचाही
प्रस्तुति के साथ लिपि – वाक्य संरचना संबंधी सुझाव का लाभ मिलता है । इन लेखों को
हम भविष्य के लिए सुरक्षित रखने तथा संशोधित कर पाने की क्षमता भी रखते हैं ।
Till
now, in book writing with the help of computer, we get the benefit of typing
facility, design of different fonts, size, color and desired presentation of
paragraphs etc. along with suggestions regarding script and sentence structure.
We also have the ability to save and modify these articles for the future.
लेकिन
अब ए॰आई हमे विषय के चयन , चैप्टर के सुझाव तथा चैप्टर
की सामिग्री भी उपलब्ध करा देता है । गौरतलब बात यह है कि जो काम हम अपनी कल्पना , अनुभव एवं अध्यन से करते रहे , वह सब काम अब कृतिम
मस्तिष्क यानि ए॰आई से संभव हो गया है । इस विधि से लेखक को पुस्तक के टाइटिल से
लेकर उसकी सभी सामिग्री [ तथ्य , खोज ,
ग्राफ , चित्र आदि ] को सिर्फ चयन करते हुए क्रम बद्ध करते
जाना होगा ।
But now
AI also provides us with topic selection, chapter suggestions and chapter
content. The noteworthy thing is that the work which we used to do through our
imagination, experience and study, has now become possible with the help of
artificial brain i.e. AI. With this method, the author will have to select and
sort all the contents [facts, findings, graphs, pictures etc.] along with the
title of the book.
अभी
तक ए॰आई के द्वारा कुछ टूल्स विकसित हुए हैं जिसमें “ए॰आई ओपेन जीपीटी-3” सबसे
मशहूर हो गया है, इसका उपयोग लेख तैयार करने में किया
जा रहा है । दूसरा ए॰आई टूल्स सम्पादन, स्पेलिंग जांच , लिपि – व्याकरण संरचना तथा प्रकाशन के प्रूफ जांच के लिए काम आ रहा है उसको
“रीडसी बुक एडिटर” तथा “ग्रामरली” तथा “स्क्रिबेंडी” के नाम से जाना जाता है । शोध
करने वाले लोगों के लिए “क्रैंकव्हील का एआई रिसर्च असिस्टेंट” की मदद से शोध के
आंकड़ों को एकत्र करने से लेकर उसे संयोजित करने का काम लिया जा रहा है ।
Till
now, some tools have been developed through AI, out of which “AI Open GPT-3”
has become the most famous; it is being used in preparing articles. Second AI
tools are being used for editing, spelling checking, script-grammar structure, and proof checking of publication.
हालांकि
ए॰आई के द्वारा पुस्तकों का लेखन और प्रकाशन सहज और बेहद तेज हो गया है लेकिन मौजूदा
डेटा से लिए गए तथ्यों के आधार पर लिखी गयी पुस्तक में नयी अवधारणा से रचित मूल
विचार, मौलिक चिंतन का अभाव रहता है । विशेषज्ञ
सत्यापन कर रहे होंगे और उन्हें लगेगा कि यह मूल के बजाय एक प्रति की तरह है।
Although
the writing and publishing of books through AI has become easy and very fast,
but the book written on the basis of facts taken from existing data lacks the
original idea, original thinking created from a new concept. The expert will be
doing the verification and will feels it is like a copy instead of the
original.
इसी
प्रकार ए॰आई की मदद से बनी पुस्तकों में पूर्व खारिज किए जा चुके संरक्षित
विचारधारा तथा व्याख्या के कारण लेखक खुद ही भ्रम का शिकार हो सकते हैं । इस
प्रकार दृष्टिकोण के बदलने से एक ही विषय पर कई दिशाएँ देने वाली पुस्तकों से सत्य
विद्रुपित होने की संभावना बढ़ जाती है । व्यक्तिगत रुझान तथा प्रामाणिकता का
प्रश्न भी बना रहता है ।
Similarly,
in books made with the help of AI, the authors themselves may become victims of
confusion due to previously rejected protected ideologies and interpretations.
In this way, changing viewpoint increases the possibility of truth being
distorted due to books giving multiple directions on the same subject. The
question of personal inclination and authenticity also remains.
सबसे
बड़ा जोखिम कापी राइट, बौद्धिक संपदा तथा लेखक की
साख का बन जाता है । आज के वैश्विक परिवेश में बौद्धिक संपत्तियाँ के लाखों मामले
अदालतों में चल रहे हैं तब ए॰आई की मदद से
बनी पुस्तकों का भविष्य शून्य ही दिखता है , कोई नहीं चाहेगा
कि वह कापी राइट का उलंघन कर सजा और जुर्माने का सामना करे ।
The
biggest risk becomes that of copyrights, intellectual property, and the
credibility of the author. In today's global environment, millions of cases of
intellectual property are going on in the courts, hence the future of books
made with the help of AI seems to be zero, no one would want to face punishment
and fine for violating the copyright.
इसमें
दो राय नहीं कि विषयों के जानकार , विशेषज्ञ आदि के
लिए ए॰आई टूल्स समय और श्रम की बचत करने में सहायक होगा । ऐसे में व्यक्तिगत अनुभव
, अध्यन का होना ए॰आई टूल्स उपयोग कर्ताओं के लिए नितांत
जरूरी होगा । यह अनुभव सिर्फ पुस्तकों के माध्यम से ही पीढ़ी दर पीढ़ी स्थानांतरित
होता है , इसलिए मेरा मानना है कि ए॰आई टूल्स के समानान्तर
पुस्तकों की महत्ता अब पहले से ज्यादा रहेगी जिसके द्वारा लेखन को चेक एंड बेलेन्स
किया जा सकेगा ।
There is
no doubt that AI tools will be helpful in saving time and labor for subject
experts, experts etc. In such a situation, personal experience and study will
be very important for the users of AI tools. This experience is transferred
from generation to generation only through books, hence I believe that parallel
to AI tools, books will be more important than ever through which writing can
be checked and balanced.
- अवधेश सिंह [ लेखक, दूरसंचार विभाग , भारत सरकार के अंतर्गत सूचना तकनीक,
कंप्यूटरी करण, सेल्यूलर मोबाइल स्वीचिंग विधा
के विशेषज्ञ रहे है ] [मोब - 9450213555]
-
Awadhesh Singh [The author has been an expert in the field of information
technology, computerization, cellular mobile switching under the Department of
Telecommunications, Government of India] [mob-9450213555]

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें